विशेष सूचना एवं निवेदन:

मीडिया से जुड़े बन्धुओं सादर नमस्कार ! यदि आपको मेरी कोई भी लिखित सामग्री, लेख अथवा जानकारी पसन्द आती है और आप उसे अपने समाचार पत्र, पत्रिका, टी.वी., वेबसाईटस, रिसर्च पेपर अथवा अन्य कहीं भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सम्पर्क करें :rajeshtitoli@gmail.com अथवा मोबाईल नं. 09416629889. अथवा (RAJESH KASHYAP, Freelance Journalist, H.No. 1229, Near Shiva Temple, V.& P.O. Titoli, Distt. Rohtak (Haryana)-124005) पर जरूर प्रेषित करें। धन्यवाद।

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2012

कश्यप राजपूत धर्मशाला, महम (रोहतक) का विधायक श्री आनंद सिंह दांगी ने किया शिलान्यास

कश्यप राजपूत धर्मशाला, महम (रोहतक) का विधायक श्री आनंद सिंह दांगी ने किया शिलान्यास

कश्यप धर्मशाला का शिलान्याश पत्थर 
 कश्यप राजपूत धर्मशाला, महम (रोहतक) के निर्माण के लिए कश्यप समाज का लंबे समय से चला आ रहा गत 20 फरवरी, 2012 को कामयाबी के मुकाम पर पहुँचा और महम के विधायक माननीय श्री आनंद सिंह दांगी ने अपने कर कमलों से इस धर्मशाला का शिलान्यास किया।

  इस अवसर पर कश्यप सेवा समिति की तरफ से एक सांस्कृतिक एवं शिलान्यास  कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महम नगर पार्षद की प्रधान श्रीमती प्रकाशो देवी ने की और बतौर मुख्य अतिथि महम के विधायक श्री आनंद सिंह दांगी थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर कश्यप समाज ने विधायक आनंद सिंह दांगी को फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। 
कश्यप धर्मशाला का शिलान्यास करते महम के विधायक श्री अन्नंद सिंह दांगी, उनके साथ हैं नगर परिषद् महम की प्रधान श्रीमती प्रकाशो देवी और हरियाणा कश्यप राजपूत सभा रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप

महम के विधायक श्री अन्नंद सिंह दांगी का स्वागत करते हरियाणा कश्यप राजपूत सभा रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप
  इसके बाद विधायक आनंद सिंह दांगी ने पर्दा हटाकर कश्यप धर्मशाला, महम (रोहतक) का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री आनंद सिंह दांगी ने सबसे पहले कश्यप समाज को धर्मशाला के शिलान्यास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

अपना संबोधन देते महम के विधायक श्री अन्नंद सिंह दांगी
 उन्होंने धर्मशाला के लिए तीन लाख रूपये आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ भविष्य में भी यह सहयोग जारी रखने का वायदा भी किया। उन्होंने कहा कि यह ग्रान्ट जारी होने में काफी देर हो गई, इसलिए पूर्व घोषित दो लाख रूपये की राशि को बढ़ाकर तीन लाख रूपये किया गया है। श्री आनंद सिंह दांगी ने कहा कि चौपालें व धर्मशालाएं भाईचारा को बढ़ावा देती हैं। ये छत्तीस बिरादरी की जगह होती हैं, जहां सभी भाई आपस में मिल-बैठकर दुःख-सुख सांझा करते हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी भूपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छत्तीस बिरादरी को सम्मान देते हुए चौपाल व धर्मशालाओं का निर्माण करवाया है। उन्होंने आगे कहा कि विकास के कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। विधायक श्री आनंद सिंह दांगी ने अपने संबोधन में समाज से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में जरूर पढ़ाने भेजें। उन्होंने स्कूलों में मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से भी बताया। उन्होंने कहा कि मैं चौबीस घण्टे आपकी सेवा में तत्पर हूँ और भविष्य में भी रहूंगा।

मुख्य अतिथि विधायक श्री आनंद सिंह दांगी का आभार व धन्यवाद् प्रकट करते हुए हरियाणा कश्यप राजपूत सभा रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप
 कार्यक्रम के अंत में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप ने कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक श्री आनंद सिंह दांगी का कश्यप धर्मशाला का शिलान्यास करने और तीन लाख रूपये की सहायता देने के लिए कश्यप समाज की तरफ से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बाबा नरेन्द्र ने 51000 रूपये धर्मशाला के निर्माण के लिए दान देने की घोषणा भी की। उनके अलावा अनेक दानी सज्जनों ने धर्मशाला निर्माण के लिए 500 से लेकर 51000 तक की राशि का दान दिया। इन सब दानी सज्जनों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक श्री आनंद सिंह दांगी को महर्षि कश्यप की तस्वीर भेंट करते हुए हरियाणा कश्यप राजपूत सभा रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप
 कार्यक्रम में कश्यप समाज ने पगड़ी भेंट करके विधायक आनंद सिंह दांगी को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें स्मृति-चिन्ह भी भेंट किए गए। हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप ने महर्षि कश्यप की तस्वीर मुख्य अतिथि विधायक आनंद सिंह दांगी और कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती प्रकाशो देवी को भेंट कीं। 


कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती प्रकाशो देवी, प्रधान नगर परिषद् महम को महर्षि कश्यप की तस्वीर भेंट करते हुए हरियाणा कश्यप राजपूत सभा रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप
 इस अवसर पर प्रसाद बांटा गया और लंगर लगाया गया।
लंगर व प्रसाद वितरण का दृश्य
  कार्यक्रम में कश्यप सेवा समिति महम की कार्यकारिणी के सदस्य, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान श्री राजेश कश्यप, महम नगर परिषद के सदस्य व अधिकारी, कश्यप समाज के गणमान्य व्यक्ति, भारी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री अजमेर सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your Comments